Friday, July 5, 2019

आम आदमी को मिला सिर्फ 'धन्यवाद'?, कितना सही, कितना गलत



सुरभि भावसार 

प्रचंड बहुमत से दोबारा सत्ता में आई मोदी सरकार ने अपने पहले बाजार में किसानों और गांव पर सबसे ज्यादा फोकस किया। शिक्षा, व्यापार, किसान, विकास और महिलाओं के लिए बजट में कई ऐलान हुए। हालांकि बजट को लेकर कहा जा रहा है कि आम आदमी का हाथ खाली रह गया है। मोदी सरकार ने आम आदमी को सिर्फ धन्यवाद दिया है लेकिन ऐसा नहीं है। बजट को ध्यान से देखा जाए तो सरकार ने आम आदमी झोली में भी बहुत कुछ डाला है।

ये बात बिलकुल भी गलत नहीं है कि मिडिल क्लास की नजर टैक्स स्लैब पर थी और सरकार ने टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है। आपकी इनकम 2 लाख हो या 10 लाख, आम आदमी को इसमें कोई राहत नहीं मिली है।

must read: राहुल के इस्तीफे पर 'जय श्री राम'

अब यदि टैक्स से हटकर देखा जाए तो वित्त मंत्री ने आम आदमी के लिए कई ऐलान किए है। सरकार ने घर खरीदने वालों को रहत देते हुए हाउसिंग लोन में 3.5 लाख रुपये की छूट दी है। पहले यह छूट 2 लाख रुपये थी। इसके साथ ही 45 लाख का घर खरीदने पर 1.5 लाख तक की छूट मिलेगी।

इतना ही नहीं सरकार ने  ई-वाहन पर लगने वाले 12 फीसदी GST को घटाकर 5 फीसदी कर दिया है। साथ ही इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने के लिए जो लोन लिया गया है उस पर दिए जाने वाले ब्याज पर 1.5 लाख रुपए की अतिरिक्त आयकर छूट मिलेगी।

सरकार ने भले ही 2 करोड़ से 5 करोड़ और 5 करोड़ से ऊपर की व्यक्तिगत आय पर 3 फीसदी और 7 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगाया है लेकिन अभी तक जिन कंपनियों का टर्नओवर 250 करोड़ रुपए था उन्हें 25 फीसदी टैक्स देना होता था। अब सरकार ने व्यापारियों को बड़ी राहत दी है और 400 करोड़ रुपए सालाना आय वाली कंपनियों को 25 फीसदी टैक्स देना होगा।

must read: मोदी को मिला दुनिया का साथ, अब होगा आतंक का विनाश?

युवाओं के लिए स्टार्ट अप की बात करें तो सरकार ने यहां भी ध्यान दिया है। स्टार्ट अप करने वालों को एंजल टैक्स से मुक्ति दे दी है। साथ ही शुरूआती तीन साल तक आयकर विभाग कोई दबाव नहीं बनाएगा।

महिलाओं का भी इस बजट में खास ध्यान रखा है। मुद्रा योजना के तहत महिलाओं को एक लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा। अब तक महिलाएं अपने जनधन खाते से सिर्फ 2 हजार रुपये ही निकाल सकती थीं, जिसे बढ़ाकर अब 5 हजार रुपये कर दिया गया है।

इन सब बिंदुओं पर नजर डाले तो आम आदमी को घर, गाड़ी और स्टार्ट अप के लिए सरकार ने बहुत कुछ दिया है। गरीबों से लेकर अमीरों तक की झोली में सरकार ने कुछ न कुछ डाला है। इन सब बिंदुओं को देखने के बाद कहा जा सकता है कि मोदी सरकार ने आम आदमी को सिर्फ 'धन्यवाद' ही नही दिया है।

must read: अमरनाथ यात्रा: सुरक्षा चाक-चौबंद, 26 साल में 14 हमले और 68 मौतें



1 comment: