भारतीय संस्कृति को समेटे हुए माथे पर लाल बिंदी, मांग में सिंधूर, चौड़े पट्टे के बॉर्डर वाली साड़ी उनकी पहचान बन चुकी है। बुधवार है तो तय है कि भाजपा की यह वरिष्ठ मंत्री हरे रंग की साड़ी में ही नजर आएंगी। जी हां, हम बात कर रहे है पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की। वह जहां भी जाती है भारतीय संस्कृति को साथ लेकर जाती है और यही कारण है कि विदेशों में भी उनकी खूब तारीफ़ होती है। चौड़े पट्टे की साड़ी पर स्टाइलिश जैकेट उनकी पहचान बन गया है। वह देश की लोकप्रिय नेताओं में से एक मानी जाती है।
must read: सेल्स गर्ल का काम करती थीं यह मंत्री, आज हाथों में है देश के खजाने की चाबी
आज हम आपको उनसे जुडी एक ख़ास बात बताने जा रहे है. जो शायद आपने कभी नहीं सुनी होगी। सुषमा स्वराज एक धार्मिक महिला हैं, वह हर त्यौहार को पारंपरिक तरीके से मनाती हैं। कहा जाता है कि वह पहनावे से लेकर खाने तक का चयन दिन के हिसाब से करती हैं। हफ्ते के सातों दिन अलग-अलग रंग की साड़ियां पहनती है।
must read: क्रिकेट खेलने के शौकीन शाह क्या कर पाएंगे 'धारा 370' को आउट?
इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब कुछ सालों पहले पाकिस्तान दौरे के दौरान हरे रंग कि साड़ी पहनी थी। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कई तरह के सवाल खड़े किए थे, तब उन्होंने बताया था की वह दिन के हिसाब से साड़ी पहनती है। बुधवार को वह हरी साड़ी पहनती है और उस दिन बुधवार ही था।

No comments:
Post a Comment