Friday, May 31, 2019

सेल्स गर्ल का काम करती थीं यह मंत्री, आज हाथों में है देश के खजाने की चाबी




मोदी कैबिनेट में हुए मंत्रियों के कामकाज के बंटवारे में रक्षामंत्री रही निर्मला सीतारमण को एक बार फिर अहम् जिम्मेदारी मिल गई है। देश के इतिहास में दूसरी माहिला रक्षामंत्री रही निर्मला सीतारमण अब देश की पहली महिला वित्त मंत्री बन गई है। अपने पहले ही कार्यकाल में निर्मला काफी एक्टिव रहीं और राफेल के मुद्दे पर संसद में और बाहर सरकार का पक्ष रखा।

 must read: बचपन में मरने के लिए छोड़ दी गई थीं, आज बुलंदियों के शिखर को छू रही स्मृति ईरानी

सेल्स गर्ल का करतीं थीं काम

तमिलनाडु के साधारण परिवार में 18 अगस्त 1959 को जन्मी निर्मला सीतारमण का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा। उनके पिता रेलवे में काम करते थे और मां घर संभालती थी। पिता का बार-बार ट्रांसफर होने के कारण उन्हें तमिलनाडु के कई हिस्सों में रहना पड़ा। किसी समय सीतारमण ने सेल्स गर्ल के तौर पर भी काम किया।

JNU से की पढ़ाई

निर्मला सीतारमण की शुरुआती पढ़ाई तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुई। मास्टर डिग्री उन्होंने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से ली। इसके बाद उन्होंने इंडो-यूरोपियन टेक्सटाइल ट्रेड में पीएचडी की रिसर्च की।

must read: कांग्रेस का सियासी संकट

लंदन में थीं सेल्स गर्ल

निर्मला सीतारमण ने पढ़ाई के दौरान कई जगह काम करने के साथ ही शादी के बाद भी काम किया। शादी के बाद जब वह लंदन में रहती थीं तो वहां उन्होंने घर के सजावटी सामान बेचने वाली दुकान में सेल्स गर्ल का काम किया था।

इसके बाद वह लंदन में कृषि इंजिनियर्स असोसिएशन से जुड़ीं। फिर उन्होंने लंदन में ही प्राइस वॉटरहाउस नाम की कंपनी में सीनियर मैनेजर के तौर पर काम किया। वापस भारत आने पर उन्होंने हैदराबाद में सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी में डेप्युटी डायरेक्टर के रूप में काम किया।

2008 में ज्वाइन की भाजपा

साल 2008 में सीतारमण ने भाजपा ज्वाइन की और दो साल बाद ही पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता बनीं। 2014 में पूर्ण बहुमत से आई मोदी सरकार ने उन्हें राज्य मंत्री का पद सौंपा। इसके बाद 3 दिसंबर 2017 को उन्हें रक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंप दिया गया।

must read: दीदी के बंगाल से गायब हुई 'ममता'

बना लिया रिकॉर्ड

रक्षा मंत्री बनते ही निर्मला सीतारमण ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री बनी थी। उनसे पहले सिर्फ इंदिरा गांधी ने अपनी सरकार में इस मंत्रालय का जिम्मा लिया था।




1 comment: