लोकसभा चुनाव 2019 में मिले जनादेश में देश के 10 सबसे अमीर उम्मीदवारों में से केवल पांच उम्मीदवार ही जीत दर्ज कर पाए है। वही इन धनी उम्मीदवारों में जो पहले नंबर पर थे उन्हें भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।
चुनावी रण में उतरे टॉप 10 अमीर उम्मीदवारों में 3 आंध्र प्रदेश, 2 बिहार, 2 मध्य प्रदेश, 1 तमिलनाडु, 1 कर्नाटक और 1 तेलंगाना से हैं। जीतें हुए अमीर प्रत्याशियों में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ का नाम शामिल है। वही हारने वाले अमीर उम्मीदवार में ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम है।
must read: महानायक + महाविजय + महोत्सव = मोदी
यहां जाने इन 10 अमीर उम्मीदवारों की हार-जीत के बारे में-
देश के सबसे अमीर उम्मीदवारों में पहला नाम है रमेश कुमार का। बिहार की पाटलीपुत्र लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े महेश शर्मा ने नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति 1107 करोड़ रुपये बताई थी। उन्हें चुनाव में सिर्फ 1556 वोट ही मिले।
तेलंगाना की चेवेल्ला सीट से टीआरएस प्रत्याशी कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी देश के दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार थे। इन्हें भी रंजीत रेड्डी ने 14,317 वोटों से हरा दिया। उन्होंने 895 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति की घोषणा की थी।
तीसरे नंबर पर आते है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ। नकुलनाथ मप्र की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे। यहां उन्होंने बीजेपी के नत्थन शाह को 37,536 वोटों से हराया। उन्होंने 660 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बताई थी।
must read: मोदी का मिशन 2022
तमिलनाडु की कन्याकुमारी सीट से चुनाव लड़े कांग्रेस के एच वसंताकुमार 417 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चौथे सबसे अमीर उम्मीदवार थे। उन्होंने 2,59,933 वोटों के अंतर से केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन को हराया .
374 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया देश के पांचवें सबसे अमीर प्रत्याशी थे। सिंधिया अपने ही गढ़ यानी गुना से 1,25,549 वोटों से हार गए। उनका मुकाबला भाजपा के केपी यादव से था।
वाईएसआर कांग्रेस के टिकट पर विजयवाड़ा सीट से चुनाव मैदान में उतरे वीरा पोटलूरी अमीर उम्मीदवारों में छठे नंबर पर आते है। उन्होंने 347 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी लेकिन चुनाव में 8,726 वोटों से टीडीपी उम्मीदवार से हार गए।
सातवें सबसे अमीर उम्मीदवार की बात करे तो वह है कांग्रेस के उदय सिंह। बिहार की पूर्णिया सीट से चुनाव लड़े उदय सिंह 2,63,461 वोटों से हार गए। उन्होंने 341 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई थी।
कांग्रेस उम्मीदवार डीके सुरेश का नाम आठवें नंबर पर आता है। बेंगलुरु ग्रामीण से चुनावी रण में उतरे डीके सुरेश ने 2,06,870 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने 338 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी।
नौवें नंबर पर आते है वाईएसआर कांग्रेस के केआरके राजा। इनकी कुल संपत्ति 325 करोड़ रुपये की है। इन्होने 31,909 वोटों से जीत हासिल की है।
सबसे आखिरी में आते है जयदेव गल्ला। आंध्र प्रदेश की गुंटूर सीट से 4,205 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने 305 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी।

No comments:
Post a Comment