Thursday, June 20, 2019

फिर ट्रोल हुए राहुल गांधी, राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान की ये हरकत



कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी किसी न किसी हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते है। कई बार वह अपने भाषण के दौरान कुछ ऐसा बोल जाते है जिससे वह सोशल मीडिया पर छा जाते है या फिर कभी सबके बीच कुछ ऐसा कर जाते है कि कैमरे में कैद हो जाता है। 

हल ही में राहुल गांधी का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह संसद में मोबाइल चला रहे है। वीडियो उस समय का है जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद में सरकार के अगले पांच साल का प्लान बता रहे थे। राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान राहुल गांधी मोबाइल में देखते नजर आए। एक घंटे से ज्यादा के राष्ट्रपति के अभिभाषण में पहले 24 मिनट तक राहुल अपने मोबाइल में व्यस्त रहे। 

24 मिनट मोबाइल में व्यस्त रहने के बाद अगले 20 मिनट वह बगल में बैठीं सोनिया गांधी से कुछ बातचीत करते रहे। राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान एक भी बार राहुल गांधी ने मेज नहीं थपथपाई। सिर्फ आखिर में एक सेकेंड के लिए मेज को छुआ। वहीं सोनिया गांधी ने लगभग 6 बार मेज थपथपाई। 


https://twitter.com/knowthenation/status/1141593072410619904
https://twitter.com/knowthenation/status/1141593072410619904
https://twitter.com/knowthenation/status/1141593072410619904

राष्ट्रपति ने जब उरी सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र किया तो सांसदों ने लंबे समय तक मेज थपथपाई लेकिन राहुल नीचे देखते हुए शांत बैठे रहे।  

अभिभाषण के दौरान राहुल गांधी तस्वीरें खींचने में व्यस्त रहे। बीच में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर को देखकर कुछ चर्चा करते भी दिखे। इतना ही नहीं राहुल गांधी मंच की तस्वीरें खींचकर सोनिया गांधी को दिखाते नजर आए। 

राहुल गांधी के संसद से जाने तक कैमरों की नजर उनपर ही रही। भाषण ख़त्म होने के बाद राहुल गांधी वहां से जाने लगे तब सोनिया गांधी ने उन्हें इशारा किया कि राष्ट्रपति अभिनंदन करने के लिए आ रहे हैं। इसके बाद राहुल गांधी वहां रुके और महामहिम से हाथ मिलाया।  


No comments:

Post a Comment