Thursday, June 6, 2019

पीएम मोदी के साथ चाय पीने का मौका, जल्द करें ये काम



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हर कोई मिलना चाहता है। वह जहां भी जाते है उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। क्या गली, क्या रोड और क्या बालकनी उनको देखने के लिए हर जगह लोग जमा हो जाते है। इसी बीच आप एक मौके का फायदा उठाकर पीएम मोदी के साथ बैठकर चाय पी सकते हैं। 


दरअसल, मोदी सरकार इनकम टैक्स देने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए एक योजना लेकर आई है।, जिसके तहत सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले लोगों को प्रधानमंत्री या वित्त मंत्री के साथ चाय पीने का मौका मिलेगा।  

सरकार की इस योजना का मकसद इनकम टैक्स कलेक्शन बढ़ाना है। कहा जा रहा है कि इस बारे में सरकार पहले बजट में कोई ऐलान कर सकती है। अभी तक टैक्स डिपार्टमेंट सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले लोगों को एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट देता आ रहा है लेकिन अब उन्हें और ज्यादा प्रोत्साहित करने के लिए पीएम के साथ चाय पीने का मौका दे रहा है। 


ऐसे आया आईडिया 

सरकार को ये आईडिया तब आया जब 31 मार्च को फाइनेंशियल इयर ख़त्म होने में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन सरकार के रिवाइज्ड टारगेट से भी कम रहा। सरकार ने 12 लाख करोड़ रुपये टैक्स कलेक्शन किया था। इसके बाद सरकार ने टैक्स कलेक्शन बढ़ाने के लिए यह योजना बनाई है। 

No comments:

Post a Comment