लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को आने वाले है लेकिन उससे पहले आए एग्जिट पोल के नतीजे एक बार फिर मोदी की सत्ता में वापसी करा रहे है। एग्जिट पोल के बाद पूरे देश की नजरे 23 मई के इंतजार में है क्योकि इसी दिन साफ़ होगा कि केंद्र की सत्ता किसके हाथ में होगी। सरकार बनाने को लेकर विपक्षी दलों में बैठकों का दौर जारी है।
इसी बीच ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरिंग प्लेटफॉर्म जोमैटो ने एक खास ऑफर जारी किया है। 'जोमैटो इलेक्शन लीग' ऑफर के तहत ग्राहकों को 23 मई से पहले अगले प्रधानमंत्री के नाम की भविष्यवाणी करने का मौका मिल रहा है। जिस भी ग्राहक की भविष्यवाणी सही हुई उसे खाना आर्डर करने पर कैशबैक मिलेगा।
कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि 'जोमैटो इलेक्शन लीग' ऑफर के तहत ग्राहकों को अगले प्रधानमंत्री के नाम की सटीक भविष्यवाणी करने पर कैशबैक मिलेगा। कंपनी ने कहा कि "ग्राहकों को हर ऑडर पर 40 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा और अगर उनकी भविष्यवाणी सही साबित हुई तो उन्हें 30 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।"
कंपनी ने आगे कहा कि 'देश में जैसे ही नया प्रधानमंत्री चुन लिया जाएगा, ग्राहकों के वॉलेट में कैशबैक आ जाएगा।" इस ऑफर का फायदा आप 22 मई तक उठा सकते है। जोमैटो के मुताबिक अभी तक भारत के 250 शहरों से 3 लाख 20 हजार लोगों ने इसमें भाग लिया है।

Bjp
ReplyDeleteBjp
ReplyDelete